Type Here to Get Search Results !

जनसंवाद न्यूज

जनसंवाद न्यूज

नटराज इंग्लिश हाई स्कूल में वृक्षारोपण जागरूकता रैली



मनोज एल खोब्रागडे

✍️मुख्य संपादक✍️

8208166961/9860020016

चंद्रपूर :- चंद्रपुर के नटराज इंग्लिश हाई स्कूल, चंद्रपुर की ओर से आज वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।विद्यालय के प्राचार्य सौ. सीमा रवींद्र सरकार की देखरेख एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली में उप-प्राचार्या मीना मल्लिक मैडम, शिक्षिका सुमन बिस्वास मैडम एवं राज निर्मलकर सर सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण का महत्व लोगों तक पहुँचाया।

“पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ — पर्यावरण बचाएँ, भविष्य बचाएँ।”

Post a Comment

0 Comments